पिथौरागढ़ । भाजपा 10500 फीट की ऊंचाई पर स्थित गुंजी में भाजपा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने जा रही है। इसमें कार्यकर्ताओं को भाजपा के इतिहास से लेकर तकनीक के महत्व की जानकारी दी जाएगी।
भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी की अध्यक्षता में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार की प्रेस वार्ता आयोजित हुई। उन्होंने बताया कि सभी जिलों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। पिथौरागढ़ में गुंजी में आयोजन होना हे।
प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड पिथौरागढ़ जिला प्रशिक्षण वर्ग दिनांक 15 एवं 16 मई आयोजित किया जाएगा जिसमें राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, केन्द्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा, अजय टम्टा, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार रहेंगे।
भाजपा इस बार सब से दुर्गम क्षेत्र हिमालयी क्षेत्र गुंजी में प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन कर रही है। जो की भारत का प्रथम गांव गुंजी पहली बार आध्यात्मिक दृष्टि से इस तरह का आयोजन कर सीमावर्ती क्षेत्रों को वायब्रेंट गांव को विश्व पटल में आगे बढ़ाना है।
प्रेस वार्ता में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विरेन्द्र शाह, जिला महामंत्री इन्द्र लुठी, दिवाकर जोशी, पूर्व कोपरेटिव अध्यक्ष मनोज सामंत, जिला मंत्री रघुवीर सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे।
