NEET UG 2026 पेपर लीक के विरोध में आज युवा कांग्रेस गंगोलीहाट द्वारा मशाल जुलूस निकालकर केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया।
युवाओं के भविष्य के साथ लगातार हो रही धांधली के खिलाफ युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।
इस मशाल जुलूस में पूर्व राज्य दर्जा मंत्री खजान चंद्र गुड्डू, पूरन कन्याल, हेम कुमार पूर्व प्रधान, ब्लॉक अध्यक्ष बेरीनाग कोमल साहनी, मनीष बिष्ट, कृष्णा कुमार, संजय बोरा, पंकज गौस्वामी, पंकज कुमार नैनी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं युवा साथी शामिल रहे।
युवा कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिष्ट ने कहा कि बार-बार हो रहे पेपर लीक से लाखों युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है, जिसे अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। युवा कांग्रेस लगातार युवाओं की आवाज उठाती रहेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करती रहेगी।
