गंगोलीहाट। आम आदमी पार्टी प्रत्याशी बबीता चंद्र का जन संपर्क अभियान जारी है। पार्टी प्रत्याशी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ गांवों में जन संपर्क अभियान चलाया।

आप प्रत्याशी बबीता चंद्र ने बताया कि जन संपर्क के दौरान गंगोलीहाट विधान सभा के कई दूरस्थ गांवों में लोगों विशेषकर महिलाओं का आम आदमी पार्टी के प्रति लगाव और स्नेह देखने को मिला रहा है। बबीता चंद्र ने कहा कि आज भी जनता अच्छी स्वास्थ्य सुविधा के लिए तरस रही है। गांवों तक सड़कें नहीं हैं। आम जनता केवल कोरे वादे करने वाले राजनीतिक दलों से तंग आ चुकी है। आम आदमी पार्टी को लोगों का साथ मिल रहा है। उन्होंने मतदाताओं से 14 फरवरी को झाड़ू के चुनाव चिन्ह पर बटन दबाकर विजयी बनाने की अपील की।