आदेश कुमार ने एआईआर 232 और रितेश मेहरा ने 252वीं रैंक हासिल की, एएफकैट में भी मिली सफलता
पिथौरागढ़। जे.बी. मेमोरियल मानस एकेडमी, पिथौरागढ़ के दो पूर्व छात्रों ने संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान और जिले का नाम रोशन किया है। आदेश कुमार ने ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 232 तथा रितेश मेहरा ने एआईआर 252 हासिल की है। दोनों की सफलता से मानस एकेडमी परिवार में खुशी का माहौल है।
दोनों छात्रों ने मेहनत, अनुशासन, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर सीडीएस परीक्षा में सफलता हासिल करने के साथ ही वायु सेना की प्रवेश परीक्षा एएफकैट में भी सफलता प्राप्त की है। उनकी उपलब्धि को देश सेवा के प्रति समर्पण और निरंतर परिश्रम का परिणाम बताया गया है।
मानस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार पंत, प्रबंधक कंचन लता पंत, निदेशक मीनू भट्ट एवं देवाशीष पंत, प्रशासनिक अधिकारी जीएस बोहरा, प्रधानाचार्या सुनीता रावत सहित लक्ष्मी चौहान, प्रकाश चंद्र, एसएस बोहरा और समस्त मानस परिवार ने दोनों छात्रों को बधाई दी। संस्थान पदाधिकारियों ने उनके उज्ज्वल, सफल एवं गौरवपूर्ण करियर की कामना की।
