पिथौरागढ़। भाजपा कार्यालय में रविवार को जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी की अध्यक्षता में नव नियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों का स्वागत-सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पिथौरागढ़ जिले को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है और इससे संगठन को और मजबूती मिलेगी।

समारोह में विशेष आमंत्रित सदस्य एवं पूर्व विधायक चंद्रा प्रकाश पंत तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती, पूर्व ब्लॉक प्रमुख धारचूला धन सिंह धामी और पूर्व महामंत्री बसंत जोशी का स्वागत किया गया। वक्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में दर्जा मंत्री गणेश भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, महापौर कल्पना देवलाल, जिला उपाध्यक्ष महेश पाठक, जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संचालक इंद्र लुठी, जिला मंत्री रघुवीर सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष विप्लव शाह, पार्षद रवि जंग, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा पम्मी सौन सहित जिला पदाधिकारी एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।