देश के लिए सर्वोत्तम बलिदान देने वाले के बलिदान दिवस पर आज एक नया मुकाम प्राप्त हुआ जब उनकी 18वीं पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव पर बलिदानी के नाम से स्थापित शहीद खुशाल सिंह अधिकारी, सेना मेडल, आई.टी.आई. कॉलेज पर बलिदानी की प्रतिमा तथा स्मृति पटल को स्थापित करते हुए आज विधिवत उद्घाटन किया गया।
23 सितंबर 2009 को 13 राष्ट्रीय राइफल की घातक टीम के तौर पर उग्रवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन पर नायक खुशाल सिंह द्वारा बेहद उत्कृष्ट वीरता का परिचय देते हुए देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनकी वीरता पर उन्हें मरणोपरांत *सेना मेडल* से भी बिभूषित किया गया था।
आज पूर्व सैनिक संगठन द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम पर प्रायः संगठन के धर्म गुरु नवीन गुर्रानी साहब द्वारा शहीद की प्रतिमा स्थल की परिवारजनों द्वारा विधिवत पूजन अर्चना करने के उपरांत स्मृति स्थल का रिबन काटते हुए आम जनमानस को प्रेरणा स्वरूप समर्पित किया गया।

बलिदानी को याद करते हुए श्रद्धा सुमन तथा पुष्प चक्र अर्पित किए गए, भारत माता की जय के जयकारो तथा बलिदानी के जय उद्घोष के साथ कार्यक्रम का आयोजन हर एक जनमानस, परिवारजन तथा सैनिकों के लिए गर्व के पल बने।
दशकों तक परिवार जनों द्वारा इस औद्योगिक संस्थान का नाम शहीद के नाम पर किए जाने हेतु मांग को उठाया गया था, अंततः परिवार जनों द्वारा पूर्व सैनिक संगठन के सामने इस बात को रखा गया जिस पर संगठन द्वारा कार्य करते हुए आवश्यक वार्तालाप तथा पत्राचार को जारी रखा गया और उसका सुखद परिणाम के साथ पिछले वर्ष ही इस औद्योगिक संस्थान का नाम बलिदानी के नाम किया गया था और इस वर्ष एक और नये आयाम को जोड़ते हुए परिवार जनों द्वारा इस स्मृति स्थल पर मूर्ति स्थापन का भव्य निर्माण कर आज देश को समर्पित किया।
पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ के माध्यम से सूबेदार मेजर प्रहलाद सिंह साहब के साथ ही विधायक डीडीहाट, कमांडर ग्रीफ, पूर्व सैनिक संगठन डीडीहाट क्षेत्र द्वारा पुष्प चक्र अर्पित करते हुए बलिदानी को सलामी दी गई।
पूर्व सैनिक संगठन के शहीद सम्मान अभियान को एक नया आयाम प्राप्त होने पर सभी पूर्व सैनिक खासे उत्साहित दिखे, जिस पर संगठन के सचिव कैप्टेन दयाल सिंह साहब द्वारा कहा गया कि आज संगठन के प्रयास सफल होते दिखते हैं और वह सम्मान जो सैनिकों को प्राप्त होना चाहिए था वह संगठन के प्रयासों से आज बहुत हद तक प्राप्त हो पा रहे हैं.
आज पूर्व सैनिक संगठन और 5 कुमाऊँ रेजिमेंट द्वारा बलिदानी की माता श्रीमती भागीरथी देवी तथा धर्मपत्नी वीरांगना श्रीमती जानकी अधिकारी जी को साल तथा प्रशस्ति पत्र देते हुए सम्मानित किया गया।
आज आयोजित इस कार्यक्रम पर विधायक डीडीहाट श्री बिशन सिंह चुफाल, कानालिछिना ब्लॉक प्रमुख श्री महिपाल कन्याल, कर्नल प्रशांत सिंह, कमांडर 765 BRTF, विंग कमांडर प्रवीण पंत , असकोट थाना इंचार्ज श्री रमेश सिंह टेक , SBI ब्रांच मैनेजर श्री कुन्दन सिंह बोथयाल, प्रधानाचार्य रा.इ. का. असकोट श्री लक्ष्मण प्रसाद, प्रधानाचार्य ITI असकोट श्री कविन्दर सिंह कन्याल, शहीद की यूनिट 5 कुमाऊं रेजीमेंट से हव. मनोज बिष्ट, 13 राष्ट्रीय राइफल के सिपाही विनी कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री ईश्वर मेहता,
ग्राम प्रधान श्रीमती गायत्री देवी, श्रीमती अंकिता पाल, श्री कैलाश पाल, पूर्व सैनिक संगठन डीडीहाट के क्षेत्र संयोजक नायब सूबे. गणेश कन्याल, कैप्टेन नंदन सिंह चुफाल सहित पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ से ना. सूबे. हयात सिंह साहब, ना. सूबे. नारायण सिंह, ना. सूबे. भूपाल सिंह महर सहित कई पूर्व सैनिक और जनमानस मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संगठन के वरिष्ठ सलाहकार सूबेदार मेजर दिवाकर सिंह बोहरा तथा डीडीहाट क्षेत्र के संयोजक नायब सूबेदार गोविंद कन्याल साहब द्वारा किया गया।