न्यूयार्क। वॉशिंगटन डलेस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बैगेज बेल्ट के पास एक भारतीय म‌हिला अचेत अवस्था में व्हीलचेयर पर पाई गई।  54 वर्षीय भारतीय महिला को चिकित्साकर्मियों ने बचा लिया।
सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा (सीबीपी) विभाग के अनुसार महिला एक भारतीय नागरिक है और अमेरिका में वैध तरीके से स्थायी रूप से निवास कर रही थी। विभाग ने कहा कि महिला दोहा कतर से विमान से एयरपोर्ट पहुंची थी। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने सीबीपी को जानकारी दी कि बैगेज बेल्ट के पास एक महिला व्हीलचेयर पर अचेत अवस्था में पाई गई है।