मास्को।यूक्रेन और रूस की सीमा का इलाका युद्ध के मुहाने पर खड़ा है। रूस और यूक्रेन के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंचता जा रहा है। रूस-यूक्रेन के बीच कभी भी युद्ध छिड़ सकता है। पूर्वी यूक्रेन से कई धमाकों की आवाज आई है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स का कहना है कि, पूर्वी यूक्रेन में अलगाववादियों के नियंत्रण वाले दोनेस्तक शहर के उत्तरी हिस्से में शनिवार सुबह कई विस्फोटों की आवाज सुनी गई। वहीं यूक्रेन में अलगाववादियों की गोलाबारी में एक सैनिक के मारे जाने की खबर है।