रुद्रप्रयाग। जखोली ब्लॉक के लूठियाग गांव में मिट्टी खदान के दौरान दबकर मृत तीनों महिलाओं की गमगीन माहौल में अंत्येष्टि की गई। तीनों महिलाओं की चिताएं एक साथ जलीं। इस दौरान अंतिम संस्कार में शामिल होने गए लोगों की आंखें नम हो गईं।

बृहस्पतिवार को मिट्टी लेने गई आशा देवी, सोना देवी और माला देवी की खदान में दबकर मौत हो गई थी। तीनों के शव निकालने के बाद पोस्टमार्टम किया गया। शुक्रवार को तीनों महिलाओं का अंतिम  संस्कार किया गया। गांव की तीन महिलाओं की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा है। मृतक महिलाओं के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।