चंपावत। चंपावत जिले की लोहाघाट विधान सभा सीट में कांग्रेस ने जीत दर्ज कर ली है। कांग्रेस प्रत्याशी खुशाल सिंह अधिकारी 6118 वोटों से जीत गए हैं। भाजपा के पूरन सिंह फर्त्याल चुनाव हार गए हैं। जीत के बाद खुशाल सिंह अधिकारी ने समर्थकों के साथ खुशी मनाई।