पिथौरागढ़. डीडीहाट सीट में निर्दलीय उम्मीदवार किशन सिंह भंडारी छठे राउंड के बाद भाजपा के बिशन ‌सिंह चुफाल से कुछ ही मत पीछे हैं। चुफाल जहां 10668 मत पर हैं वहीं किशन सिंह भंडारी 10403 मत लेकर दूसरे स्थान पर बने हैं। कांग्रेस के प्रदीप पाल 8971 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। डीडीहाट विधानसभा सीट में भाजपा ने शुरुआत से बढ़त बनाई है। इस सीट पर भाजपा के बिशन सिंह चुफाल, कांग्रेस के प्रदीप पाल और निर्दलीय किशन स‌िंह भंडारी में कड़ा मुकाबला है। जिले की सबसे हॉट सीट पर सबकी नजर बनी हुई है।