पिथौरागढ़। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश को नजर बंद करने से आक्रोश है। नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला दहन किया।

सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता विधायक मयूख महर और कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में वड्डा बाजार में एकत्रित हुए। यहां पर प्रदर्शन कर सरकार का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार के आदेश पर प्रशासन हल्द्वानी में गरीब व्यापारी लोगों का अतिक्रमण के नाम पर शोषण कर रही है। जिसका विरोध हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश बार-बार कर रहे हैं। प्रशासन ने लोकतंत्र का गला घोटते हुए एक जनप्रतिनिधि और उसी क्षेत्र के विधायक को व्यापारियों के लिए आवाज उठाने पर नजरबंद किया गया है जो लोकतंत्र की हत्या समान है। पुतला दहन करने वालों में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, पूर्व दर्जा मंत्री महेंद्र लुंठी, भुवन पांडेय, नरेंद्र सौन, ललित बिष्ट, कुन्नू खड़ायत, शिवम पंत, कार्तिक खर्कवाल, गोल्डी सौन, राकेश कुमार, राजेश शर्मा, गौरव महर, कमलेश कसन्याल सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।