धारचूला(पिथौरागढ़) सीमांत तहसील के ग्राम पंचायत गलाती के तोक गड़ाल नारीधार के होनहार युवक 24वर्षीय अजय सिंह दानू पुत्र भीम सिंह दानू ने समूह ग की परीक्षा में पूरे प्रदेश में सातवा स्थान कर जिले का नाम रोशन किया है। अजय के पिता किसान हैं।

ग्राम गलाती में मोबाइल नेटवर्क नही होने से परिजनो को परीक्षा परिणाम देर से पता चला। दो दिन पूर्व अजय सिंह के पिता को जब अपने पुत्र का प्रदेश में सातवा स्थान प्राप्त कर लेने की जानकारी मिली तो खुशी से उनकी आंखें छलक पड़ी। उन्होंने अपने इष्टदेव का आभार प्रकट किया। अजय सिंह दानू के पिता भीम सिंह एक किसान,माता राधा देवी गृहणी,बड़ी बहिन ममता दानू बीए और छोटी बहिन मीनाक्षी दानू इंटर में पढ़ रही है। अजय के पिता खेतीबाड़ी, दूध, सब्जी, घी बेचकर और बकरियों का पालन कर बड़े कष्ट सहते हुए अपने बच्चो को पढाया लिखाया। गलाती के बीडीसी देवेंद्र बिष्ट ने बधाई देते हुए बताया की अजय सिंह बचपन से काफी होनहार छात्र रहा है। अजय सिंह ने प्राइमरी की शिक्षा गांव से, हाईस्कूल प्रथम श्रेणी, इंटर दितीय श्रेणी से विवेकानंद धारचूला और ग्रेजुशन हल्द्वानी से किया है।अजय ने फोन पर बताया की अपनी सफलता का श्रेय अपने इष्ट्रदेव, दादा मोहन सिंह, रिटायर्ड लांसनायक हीरा सिंह, शिक्षक गण और परिजनो को दिया। बताया कि इस परीक्षा देने से पूर्व एसएससी की परीक्षा और दो बार सेना भर्ती में भी प्रतिभाग किया था और हल्द्वानी में रहकर महिन्द्रा कोचिंग, टारगेट और रं यूथ फोरम आदि कोचिंग संस्थानो से विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी की थी। साथ ही फोन में बताया की उनके दादा के इलाज के लिए पिछले एक महीने से दिल्ली में व्यस्त होने के कारण सफलता की खुशी गांव में अपने परिजनों के साथ भी नही मना पाया। ग्राम प्रधान हीरा देवी ने अजय सिंह की सफलता को सीमांत के युवाओं के लिए प्रेरणासोत बताया है।अजय सिंह के गांव आने पर उनका सम्मान किया जाएगा।

विधायक हरीश धामी और ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी ने अजय सिंह सफलता की बधाई देते हुए कहा कि पहली बार सीमांत तहसील के किसी युवक ने किसी प्रतियोगिता परीक्षा में प्रदेश में स्थान प्राप्त किया जो बड़े गर्व की बात है।