पिथौरागढ़। चंडिका घाट मंदिर से पिथौरागढ़ की ओर आ रही एक यात्री जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में एक साल की बच्ची सहित चार महिलाएं घायल हो गईं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया गया। शुक्रवार को एक महिंद्रा यात्री जीप चंडिका घाट मंदिर से पिथौरागढ़ की ओर आ रही थी। कुसैल ग्राम पंचायत के तुलानी तोक के पास जीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। वाहन में आठ लोग सवार थे। दुर्घटना में कमला बिष्ट(31) पत्नी राम सिंह बिष्ट निवासी न्यू रई धारचूला रोड पिथौरागढ़, उर्मिला देवी(29) पत्नी कुंदन सिंह निवासी कुसैल, हाल निवासी झनकट पोस्ट ऑफिस खटीमा ऊधम सिंह नगर, उर्मिला देवी की एक साल की बेटी मिहिका और गोविंदी देवी (66)पत्नी लक्ष्मण सिंह निवासी रई सिल्थाम घायल हो गए। अन्य चार सवारों को चोट नहीं आई। सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पिथौरागढ़ लाया गया। घायलों का जिला अस्पातल में उपचार किया जा रहा है।