पिथौरागढ़। नगर व्यापार मंडल चुनाव के ल‌िए महिला उपाध्यक्ष पद के ल‌िए दो उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र जमा कराया है। इस बार महिला उपाध्यक्ष पद के लिए एक से अधिक दावेदार होने से नगर व्यापार मंडल चुनाव में महिला उपाध्यक्ष पद के लिए पहली बार चुनाव होगा।

आगामी 26 जून को होने वाले नगर व्यापार मंडल चुनाव के लिए मंगलवार को  तीन महिला व्यापारियों ने नामांकन पत्र खरीदे। इसके बाद भावना लोहनी और भावना नगरकोटी ने नामांकन पत्र जमा कराया। चुनाव अधिकारी पुनेड़ा ने बताया कि महिला उम्मीदवारों की ओर से 22 जून को तीन से पांच बजे तक नामांकन पत्र लिए जा सकते हैं। उसी दिन शाम सात बजे नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। उन्होंने कहा जो महिला व्यापारी चुनाव लड़ने की इच्छुक है, वह नामांकन पत्र ले सकती हैं। इस मौके पर प्रधान संरक्षक भूपेंद्र स‌िंह माहरा, नवीन जोशी, महेश मखौलिया, पवन जोशी, जनक जोशी, नवल रावल, सुनील भट्ट, हरजीत सिंह आदि शामिल रहे।

इधर विभिन्न पदों के उम्मीदवारों ने प्रचार तेज कर दिया है। अध्यक्ष सहित सभी पदों के उम्मीदवार समर्थकों के साथ दिन भर प्रचार में जुटकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।