पिथौरागढ़। भाजपा जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र वल्दिया के निर्देशानुसार विण मण्डल और नगर मण्डल द्वारा 25 जून को आपातकाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने आपातकाल के दौरान जेल में बिताए कड़वे अनुभवों को साझा किया।

नगरपालिका सभागार में जिला कार्यक्रम संयोजक राजेन्द्र जोशी द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। मीसा एक्ट(मीसा बंदी) आपात काल के दौरान जेल में बंद रहे देवी दत्त जोशी, धरम सिंह रावत को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। दोनों ने अपने अनुभव बताए। मुख्य वक्ता सुरेश जोशी ने आपात काल के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में नगरपालिका के चेयरमेन राजेंद्र रावत,  जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोरा द्वारा भी आपातकाल के बारे में अपने विचार राखे। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यकारिणी सदस्य और कार्यक्रम के सह संयोजक गेहराज पांडेय ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी विण मण्डल के सह संयोजक व‌िनोद मेहरा,  नगर मण्डल के सह संयोजक गिरीश जोशी, कोमल मेहता, प्रकाश जोशी, रवि जंग, महिला मोर्चे के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के संयोजक सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

धारचूला के लोनिवि विश्राम गृह में भाजपा द्वारा आपातकाल लोकतंत्र के लिए काला अध्याय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन आपातकाल के दौरान जेल में रहे मुख्य वक्ता लक्ष्मण सिंह कठायत कार्यक्रम अध्यक्ष भीम सिंह रावत, गोपाल धामी के द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता लक्ष्मण कठायत ने आपातकाल के दौरान अपने अनुभव को साझा किया। बीजेपी नेता धन सिंह धामी ने कहा कि 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक देश में लगा आपातकाल देश के लोकतंत्र में काले अध्याय के तौर पर याद रखा जाएगा। ब्लाक प्रमुख धन सिंह धामी, मंडल अध्यक्ष नगर कृष्ण गर्ब्याल, ग्रामीण अध्यक्ष खीम सिंह धामी, मंडल प्रभारी रुकुम बिष्ट, कार्यक्रम संयोजक जिला मंत्री हरीश धामी, दुर्गा बिष्ट, मोहन बहादुर,भूपाल बहादुर,पवन धामी, देवी दत्त दीपक धामी, हरीश सिंह, सोहन रूँगाल,रूप सिंह, किशन सिंह,उर्मिला डाबरा आदि मौजूद रहे।