पिथौरागढ़। ब्रह्मकुमारीज राजयोग केंद्र चिमस्यानौला में “हरेला पर्व” पर पौधरोपण किया गया। जिसमें जामुन, पारिजात, कचनार, नीबू व संतरे के पौधे केंद्र परिसर में लगाए गए।

केंद्र की संचालिका बीके डॉ. उमा पाठक ने योगिक खेती पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग में रह कर वाइबेशन फैलाते हुए सकारात्मक ऊर्जा डालकर यदि ऑर्गेनिक खेती , पौधारोपण किए जाय तो उनकी पौष्टिकता कई गुना बढ़ जाती है।इस कार्यक्रम में बीके गोबिंदी खड़ायत, कमला पंत, नंदा एरी,  गीता बिष्ट, अंजना जोशी, बीना पाटनी, जानकी पंत, जीवंती खाती, कमला वर्मा, सरस्वती वर्मा, कौशल्या गोबाड़ी, विजया जोशी, गीता जोशी, राधा उपाध्याय, कमला मखौलिया  पुष्पा नेगी, छाया त्रिपाठी, डा. भागीरथी गर्बयाल, नन्दा बिष्ट, चांदनी खोलिया, दीपक बिष्ट,  रेवती  जोशी, भागीरथी आदि सम्मिलित हुए।