पिथौरागढ़। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने और शांति व्यवस्था भंग करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा  यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 72लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।

प्रभारी निरीक्षक यातायात प्रताप सिंह नेगी और चौकी प्रभारी चंडाक एसआई दिनेश चंद्र सिंह ने चेकिंग के दौरान धीरज थापा, संजीव निवासी, अशोक कुमार   को शराब के नशे में वाहन चलाने पर एमवी एक्ट की विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर तीनों वाहनों को सीज किया। थाना झूलाघाट क्षेत्र में एसआई अर्जुन सिंह ने राजेंद्र प्रसाद को शांति व्यवस्था भंग करने पर धारा- 151 में गिरफ्तार किया। इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 72 वाहन चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई है। इस दौरान बिना डीएल के वाहन चलाने पर एक वाहन को सीज भी किया। एसपी लोकेश्वर सिंह ने कहा है कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।