पिथौरागढ़। गुंडा एक्ट में जिला बदर किया गया एक आरोपी शहर में घूमता मिला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
19 जुलाई को दिनेश चन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी चण्डाक को ड्यूटी के दौरान सूचना मिली, कि जिला बदर किया गया महेन्द्र सिंह बोहरा निवासी ग्राम खती गांव तहसील व जिला पिथौरागढ़, हाल निवासी- लिन्ठ्यूड़ा पिथौरागढ़ लिन्ठ्यूड़ा गांव में घूम रहा है। इस सूचना पर उप निरीक्षक दिनेश चन्द्र सिंह द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ से महेन्द्र सिंह बोहरा के सम्बन्ध में जानकारी की गई तो पता चला कि महेन्द्र बोहरा  न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट पिथौरागढ़ के गुंडा वाद में जिला बदर है।  जानकारी के बाद पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की तलाश कर लिन्ठ्यूड़ा तिराहे के पास से धारा- 3/10 उत्तर प्रदेश गुंडागर्दी नियंत्रण अधिनियम 1970 के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।