पिथौरागढ़। सौतेली मां पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

21 जुलाई को पंडा में रहने वाली एक महिला पर सौतेले बेटे ने धारदार हथियार से हमला कर दिया था। महिला को गंभीर हालत में हायर सेंटर ले जाया गया है। इस मामले में पंडा निवासी दर्शन लाल ने थाना जाजरदेवल में अपने कृष्णापुरी में रहने वाले पुत्र विशाल के खिलाफ तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर थाना जाजरदेवल में धारा 307 भादवि के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था । पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक थाना जाजरदेवल संजीव कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। पुलिस टीम ने शुक्रवार को आरोपी विशाल पुत्र दर्शन लाल को धारचूला रोडसे गिरफ्तार कर लिया। टीम में प्रभारी निरीक्षक जाजरदेवल संजीव कुमार, कांस्टेबल नंदन सिंह, सुरेंद्र सिंह, अब्दुल खालिद शामिल रहे।