पिथौरागढ़। खेल विभाग ने कारगिल दिवस (शौर्य दिवस) के अवसर पर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया। जिसमें बालक वर्ग में कृष्ण कुमार और महिला ओपन वर्ग में रिया राणा प्रथम स्थान पर रहे। क्रॉस कंट्री दौड़ अंडर 18 बालक वर्ग और महिला ओपन वर्ग में कराई गई।

रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में कारगिल दिवस पर पूर्व क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। क्रॉस कंट्री दौड़ का महासचिव जिला ओलंपिक संघ ललित पंत, ‌एशियार्ड बॉक्सर कै. देवी चंद, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर राजेंद्र सिंह जेठी, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रशिक्षक जनार्दन सिंह वल्दिया, अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेटर राजेंद्र धामी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अंडर 18 वर्ष बालक वर्ग की पांच किमी क्रॉस कंट्री दौड़ में कृष्ण प्रथम, अंकित जोशी द्वितीय, सुजल कुमार तृतीय रहे। महिला ओपन वर्ग की पांच किमी क्रॉस कंट्री दौड़ में रिया प्रथम, हरप्रिया द्वितीय, काजल फर्स्वाण तृतीय स्थान पर रहीं। प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह ने बताया कि विजेताओं को 26 जुलाई को शहीद स्मारक स्थल उल्का देवी मंदिर परिसर में पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में 33 बालक, 34 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। संचालन निर्मल किशोर भट्ट ने किया। इस दौरान प्रकाश जंग थापा, प्रशासनिक अधिकारी जगत सिंह महरा, सतीश कुमार, सुबेदार प्रेम टम्टा, यतीश ओझा, मनोज रावत, सुनीता मेहता, नीरज सौन, चंद्र सिंह धामी, सुनील प्रसाद, सरोज, नवीन लुंठी, गौरव चंद्र जोशी, हर्ष आदि शामिल रहे।