धारचूला(पिथौरागढ़)। विकास खंड सभागार धारचूला में रविवार को नवनिर्वाचित व्यापार संघ का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वरी देवी तथा विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख धन सिंह धामी, तहसीलदार डीके लोहनी और जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल पवन जोशी के द्वारा कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया।
व्यापार संघ पदाधिकारियों के द्वारा अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर तथा पारंपरिक पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, उपाध्यक्ष प्रकाश गुंज्याल,महासचिव महेश गर्ब्याल,सचिव अश्विनी नपलच्याल तथा कोषाध्यक्ष खड़क सिंह दानू के द्वारा व्यापारियों के हित में निष्ठा से कार्य करने की शपथ ली गई। सफल चुनाव संचालन करने के लिए चुनाव समिति तथा महिला व्यापारी भगवती नबियाल, शकुंतला आगरी, रेनू मर्तोलिया, धनुली बिष्ट को जिला अध्यक्ष पवन जोशी के द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह में अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह थापा के द्वारा सर्वसम्मति से विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए। पालिकाध्यक्ष राजेश्वरी देवी तथा ब्लाक प्रमुख धन सिंह धामी ने व्यापारियों को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव महेश गर्ब्याल ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष पवन जोशी जिला प्रभारी शमशेर महर, जिला कोषाध्यक्ष विकास गर्ग, जिला उपाध्यक्ष हरीश गुंज्याल, जावेद खान, अनवाल समुदाय अध्यक्ष गुमान बिष्ट, ओपी वर्मा, कमल कौशल, श्याम चंद्र खर्कवाल, महीराज गर्ब्याल, अनिल खनाल, दीपेश नेगी आदि मौजूद रहे।