अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत क्षेत्र के सिंगोली गांव में कथा सुनकर लौट रहे एक पूर्व सैनिक के ऊपर तेंदुए ने हमला कर दिया। घायल पूर्व सैनिक का उपचार चल रहा है।

पूर्व सैनिक गोविंद सिंह परमार गांव में ही श्रावण मास पर कथा सुनने गए थे। देर शाम वापस लौट रहे थे तभी तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया।तेंदुए के पंजे सिर पर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तेंदुए को भगाया। ग्राम प्रधान महेंद्र डोगरा ने बताया कि तेंदुए के हमले में घायल पूर्व सैनिक को तत्काल सैन्य अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। तेंदुए के हमले के बाद क्षेत्र में डर का माहौल है।