पिथौरागढ़। चंद्रभागा क्षेत्र के लोगों ने चंद्रभागा नदी में बनायी गई पुलिया से लेकर मुख्य सड़क तक मार्ग सुधार की मांग को लेकर नगर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत को सौंपा।उन्होंने कहा कि यह मार्ग प्रमुख मार्ग है। चंद्रभागा नदी में पुल निर्माण के बाद लोगों की आवाजाही बढ़ेगी। किरगांव, निराड़ा के साथ ही एसएसबी के परिवारों को भी सुविधा मिलेगी। इसको देखते हुए मार्ग को सुधारने की जरूरत है। पालिकाध्यक्ष रावत ने शीघ्र मार्ग का सुधार करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उत्तराखंड पारंपरिक उत्थान समिति के अध्यक्ष राम सिंह, सुरेंद्र सिंह  मेहता, भूपाल सिंह बिष्ट, गजेंद्र सिंह बोहरा, सूबेदार मेजर रमेश सिंह महर, कैप्टन दयाल सिंह मेहता, कैप्टन विक्रम सिंह मेहता, कैप्टन मोहन जोशी, सू. मेजर जगदीश चंद, सू. मेजर गणेश सिंह सामंत, सू. मेजर चंचल सिंह, पूर्व सैनिक शेर सिह मेहता, हर सिंह घटाल, मनोज सिंह मेहता, हर सिंह आदि उपस्थित रहे।