पिथौरागढ़। मड़मानले में पूर्व सैनिक की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार मड़मानले के मड़ गांव निवासी पूर्व सैनिक दीवान सिंह धामी(73 वर्ष) रविवार को बकरी चराने पास के जंगल गए थे। दिन में बकरियां घर पहुंची लेकिन वह नहीं लौटे। दीवान ‌सिंह के घर नहीं पहुंचने पर जब परिजनों ने खोजबीन की तो उनकी छाता रास्ते में गिरी मिली। कुछ दूरी पर सड़क किनारे दीवान सिंह भी गिरे थे। सिर में गहरी चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई। मृतक पूर्व सैनिक के पुत्र सुजीत धामी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य और वर्तमान में सहकारिता विभाग में भाजपा के संयोजक हैं। दीवान सिंह के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधायक बिशन सिंह चुफाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है।