नेपाल। पड़ोसी देश नेपाल में शुक्रवार रात 6.4 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया, जिसके झटके उत्तराखंड सहित पूरे उत्तर भारत में भी महसूस किए गए। भूकंप में नेपाल में अब तक 152 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। 150 से अधिक लोगों के घायल होने की भी सूचना है। मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 3 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार, जाजरकोट और पश्चिमी रुकुम में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। मकान ढहने से अकेले जाजरकोट में 92 मौतें हुई हैं। मृतकों में नलगढ़ नगर पालिका की उपमहापौर सरिता सिंह भी शामिल हैं। जजरकोट में 55 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। उनमें से पांच को सुरखेत के करनाली प्रांत अस्पताल ले जाया गया है।नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल ‘प्रचंड’ आज सुबह घटना स्थल रवाना हुए। उन्होंने बताया कि नेपाल सेना और नेपाल पुलिस को बचाव कार्य में लगाया गया है।प्रारंभिक आंकड़ों से पता चलता है कि पश्चिमी रुकुम में मरने वालों की संख्या 36 तक पहुंच गई है। आथबिस्कोट नगर पालिका में 36 लोगों के मरने की सूचना है। सानीभेरी ग्रामीण नगर पालिका में पांच और लोगों की मौत हुई है। नेपाल में भूकंप से हुई जनहानि पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने नेपाल को हरसंभव मदद देने की बात कही।

You missed