पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के धनौड़ा बस्ते के समीप हुई बहराइच निवासी मजदूर की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। अवैध संबंधों के चलते पति-पत्नी ने मिलकर युवक की हत्या करने के बाद उसका गुप्तांग काट दिया था।
बुधवार को बस्ते क्षेत्र में एक युवक का शव बरामद हुआ था जिसके आंख पर गहरी चोट के निशान थे और गुप्तांग भी काटा गया था। मृतक की शिनाख्त बहराइच के चौधरीगांव मोतीपुर निवासी ओम प्रकाश चौधरी के रूप में हुई थी। वह कुआं खोदने का काम करता था। एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर इस मामले में जाजरदेवल थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में बहराइच निवासी 30 वर्षीय गुलनजर और उसकी 18 वर्षीय पत्नी को गिरफ्तार किया। मामले की जांच कर रहे जाजरदेव थानाध्यक्ष एसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि अवैध संबंध के चलते ओम प्रकाश की हत्या हुई है। उन्होंने बताया कि बहराइच निवासी एक मजदूर की पत्नी और ओम प्रकाश के बीच अवैध संबंध थे। पति को पता चलने के बाद दोनों में रोज झगड़ा होता था। इससे तंग आकर दोनों ने एक दिन ओम प्रकाश को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। महिला ने मंगलवार की रात उसे अपने कमरे में बुलाया और रिंच से मारकर उसकी हत्या कर चाकू से उसके गुप्तांग को काट दिया। हत्या करने के बाद दोनों हत्या के बाद दोनों पति पत्नी भागने की फिराक में थे। सर्विलांस की मदद से दोनों की लोकेशन थल में मिली। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष जाजरदेवल कुलदीप सिंह, चौकी प्रभारी वड्डा एसआई जसवीर सिंह, एसआई मनीषा सिंह, एसओजी प्रभारी प्रकाश पाण्डे, एसआई जावेद हसन, कांस्टेबल नंदन सिंह, राजेंद्र सिंह, अब्दुल खालिद, संतोष कुमार, अंकिता गनकोटिया, राजकुमार, गोविंद रौतेला, संदीप चंद, मनमोहन भंडारी, सर्विलांस के उमेश अधिकारी शामिल रहे।

