पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के ग्राम सिलपाटा निवासी स्वर्गीय जीवन चन्द्र पुनेठा(पटवारी) के पौत्र और मनोज कुमार पुनेठा के पुत्र विनय पुनेठा सेना में अधिकारी बन गए है। लेफ्टिनेंट विनय पुनेठा राजपूत रेजिमेंट में नियुक्त हुए है। विनय की माता माधवी देवी, चाचा रवि पुनेठा(एडवोकेट), देवी दत्त पुनेठा(चचेरे दादा जी), साहित्यकार प्रकाश चंद्र पुनेठा सहित तमाम ग्रामवासियों ने खुशी व्यक्त की है।