पिथौरागढ़। विकसित भारत यात्रा के नेपाल सीमा से सटे गांवों में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।
विकसित भारत संकल्प यात्रा सेल गांव पहुंची। इस दौरान ग्राम प्रधान निर्मला देवी के नेतृत्व में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। एलईडी स्क्रीन के माध्यम से ग्रामीणों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश सुनाया गया। वीडीओ आशा मेहता ने ग्रामीणों का सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के विकास के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। जिनका लाभ प्रत्येक व्यक्ति को लेना चाहिए। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाकर लोगों का उपचार कर निशुल्क दवा बांटी गई। इस दौरान बाल विकास, पशुपालन,कृषि विभाग ने स्टॉल लगाकर लोगों को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए भाजपा नेता नीरज सौन ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अधिकारी प्रेम तोमक्याल,कैलाश बिष्ट, जोगा सिंह, अर्जुन सिंह,राधिका देवी, रेनू देवी, सिकंदर सिंह, विजय कुमार, सुंदर सिंह, किशोर राम, ज्ञान सिंह, भीम सिंह मौजूद रहे।