पिथौरागढ़। हीरा देवी भट्ट सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय काव्योत्सव के पहले दिन आयोजन समिति के निदेशक डाॅ पीतांबर अवस्थी, अध्यक्ष मंजुला अवस्थी, संयोजक रेखा जोशी, बाल साहित्यकार ललित शौर्य व साहित्यकार युवा कवि नीरज चंद्र जोशी ने पूर्व मुख्यमंत्री सुदूर पश्चिम प्रदेश नेपाल वर्तमान विपक्ष के नेता राजेंद्र सिंह रावल व उनके साथ आए पड़ोसी देश नेपाल के अतिथियों का स्वागत किया।

इसके बाद काव्यशास्त्र व भारत नेपाल के साहित्यिक संबंधों पर परिचर्चा आयोजित की गई। इस अवसर पर नेपाल के साहित्यकारों की पुस्तकों का विमोचन भी किया गया।

परिचर्चा में राजेंद्र रावल, बीडी कसनियाल, दिनेश पंत एवं पीतांबर अवस्थी ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ परमानंद चौबे ने की। मंच संचालन विद्यालय की प्रधानाचार्या रेखा जोशी और ललित शौर्य ने किया।

कार्यक्रम में डाॅ आनंदी जोशी, प्रकाश जोशी, दिनेश भट्ट, किशोर पाटनी, डाॅ दीप चौधरी, भक्तदर्शन पाण्डेय, लक्ष्मी आर्या, आशा सौन, अनीता जोशी अनु, गोविंद बिष्ट, वरिष्ठ नेपाली साहित्यकार हेमबाबू लेखक, दशरथचंद नगरपालिका बैतड़ी के मेयर पुष्कर राज जोशी “लक्खा भाई”, नेपाली साहित्यकार कैलाश पांडे, कृष्ण सिंह पेला, गणेश नेपाली सहित एक दर्जन से अधिक कवि व साहित्यकार उपस्थित थे। विद्यालय की बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। बाद में काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें कवियों ने काव्य पाठ किया।