पिथौरागढ़। भाजपा कार्यालय पिथौरागढ़ में जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी की अध्यक्षता में लघु सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष गणेश भंडारी (दर्जा मंत्री ) का भव्य स्वागत किया गया।उपाध्यक्ष बनने के बाद पिथौरागढ़ पहुंचे भंडारी का ऐंचोली धारी धमोड़ पंचायत भवन के पास भव्य स्वागत किया गया। वहां से वाहन रैली निकालकर जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। इसके बाद भाजपा कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत व सम्मान किया। वक्ताओं ने कहा कि सामान्य कार्यकर्ता को भाजपा में सम्मान मिलता है। स्वागत कार्यक्रम में पूर्व विधायक चंद्रा पंत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेन्द्र रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र बोरा, विरेंद्र शाह, मनोज सामंत, जिला उपाध्यक्ष इंदर लुठी, जिला मीडिया प्रभारी रघुवीर सिंह बिष्ट सहित युवा मोर्चा, महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।