पिथौरागढ़। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे द्वारा देश के लिए दान करें अभियान की शुरुआत पिथौरागढ़ जनपद में विधायक मयूख महर ने की।

इस अवसर पर उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ स्तर तक जाकर इस अभियान को जारी रखने की अपील की। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री महेंद्र सिंह लुंठी ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी को 138 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं और सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इस अभियान से जुड़कर कार्य करने की जरूरत है। कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर, दीपक लुंठी, पूर्व अध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर, तिलकराज जोशी, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता भुवन पांडे आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।