पिथौरागढ़। सुर ताल कला केंद्र के संस्थापक और समाज सेवी पं. हेमंत गुरु महाराज की सामाजिक एवं शैक्षिक सेवाओं के लिए ज्ञान प्रकाश संस्कृत पुस्तकालय के निदेशक डा. पीताम्बर अवस्थी एवं बाल साहित्यकार ललित शौर्य ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया।

डां. पीताम्बर अवस्थी ने कहा पंडित हेमंत गुरु बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण कर रहे हैं। नशे जैसी दुष्प्रवृत्तियों को नृत्य एवं संगीत के माध्यम से दूर करने का अभिनव प्रयास कर रहे हैं। इन्हीं प्रयासों को देखते हुए ज्ञान प्रकाश संस्कृत पुस्तकालय द्वारा इन्हें वाग्देवी सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया है। बाल साहित्यकार ललित शौर्य ने कहा कि पंडित हेमंत गुरु युवाओं को प्रेरित कर रहे हैं। उनकी सेवा साधना प्रशंसनीय है। हेमंत गुरु ने ज्ञान प्रकाश संस्कृत पुस्तकालय का आभार व्यक्त किया।