पिथौरागढ़,। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस के 138 वर्ष पूर्ण होने पर आज जिला कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस कार्यालय में स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक मयूख महर ने झंडारोहण किया। उसके पश्चात उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान किया। इस अवसर पर बोलते हुए विधायक श्री महर ने कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी से पहले जो बलिदान दिए और आंदोलन किया उसकी बदौलत देश आजाद हुआ। 1947 के बाद कांग्रेस ने देश में विकास के कई कार्य किये। जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क पेयजल सहित कई कार्य थे। पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी ने 21वीं सदी को सूचना और क्रांति की सदी बताया था। आज यह सपना पूर्ण हुआ है। आज देश में जो सत्ता है वह अहंकारी ओर जन विरोधी है। आम आदमी का जीना मुहाल हुआ है। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। इस दौरान कार्यक्रम में रिशेंद्र महर, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत,त्रिलोक महर, मनोज ओझा, अभिषेक बोहरा,दीपक लुंठी जावेद खान, शंकर लाल, त्रिलोक बिष्ट,बहदुर सामंत, शेर राम सहित कई कांग्रेस जन उपस्थित थे।