पिथौरागढ़। 24 से 29 दिसंबर तक अकोला, महाराष्ट्र में आयोजित की गई 67वीं राष्ट्रीय विद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के अंडर 14 आयु वर्ग में श्री हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू, पिथौरागढ़ के छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण पदक और कांस्य पदक जीता है। प्रतियोगिता में आदित्य मेहरा ने स्वर्ण पदक हासिल किया जबकि समीर बोहरा ने कांस्य पदक हासिल किया।

आदित्य मेहरा ने पांच मुकाबले जीतने के बाद स्वर्ण पदक हासिल किया तथा समीर बोहरा ने चार मुकाबले जीतने के बाद कांस्य पदक हासिल किया।

मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया एवं जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हवलदार प्रसाद, जिला खेल समन्वयक माध्यमिक बिक्रम सिंह दिगारी पिथौरागढ़ ने विजयी प्रतिभागी छात्र को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। बाक्सिगं कोच रविन्द्र सिंह एवं प्रधानाचार्य स्पोर्ट्स कालेज पिथौरागढ़ ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।