पिथौरागढ।स्थानीय मैथोडिस्ट चर्च में गुड फ़्राइडे का पर्व मनाया गया। आज ही के दिन २०२४ वर्ष पहले प्रभु ईसा मसीह को सलीब पर चढ़ाया गया था। ईसाई समुदाय ने दोपहर १२ बजे से ३:०० बजे तक प्रार्थना सभा द्वारा इस बलिदान को याद किया गया। विभिन्न वक्ताओं ने प्रभु ईसा मसीह के सलीब से बोले गये अंतिम सात वचनों पर प्रकाश डाला। पादरी रेव विनय बटलर गवन ने अंत में मानव मात्र के कल्याण के लिए प्रभु ईसा के बलिदान को अभुतपूर्व बताते हुए संपूर्ण मानव जाति के कल्याण के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर मालिनी फिलिपस अंजना दास ,ममता सिंह, करुणा कुमार ,हिमांगिनी सिंह ,डी सी लुईस व समस्त ईसाई समुदाय के साथ अन्य धर्म के लोग भी सम्मिलित थे।