पिथौरागढ़। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पिथौरागढ़ में जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी की अध्यक्षता में 44वीं भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर झण्डा रोहण किया और प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने घर में भारतीय जनता पार्टी का झण्डा लगाने को कहा।

भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराया व वक्ताओं ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित है। बैठक में जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, दर्जा राज्यमंत्री गणेश भण्डारी विधानसभा संयोजक चन्द्रा पन्त, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष राजेन्द्र रावत. प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ललित पंत, विरेंद्र बोहरा, जिला उपाध्यक्ष उमेश महर जिला महामंत्री राकेश देवलाल, लोकसभा विस्तारक दिनेश खुल्बे, लोकसभा मीडिया प्रभारी कोमल मेहता, जिला मीडिया प्रभारी रघुवीर सिंह नगर अध्यक्ष दिनेश कापड़ी, प्रमिला बोहरा, दीपिका चुफाल, सुमन धामी, हरीश रावत, गंगोत्री दत्ताल, रोहित ओझा आदि उपस्थित थे।