पिथौरागढ़।के एस आर अटल उत्कृष्ट रा. इ. का. थरकोट बालाकोट में शिक्षा सप्ताह के तहत शिक्षण सामग्री निर्माण सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं।इस दौरान विद्यार्थियों को लोक संस्कृति , लोक कला, से रूबरू कराया गया।
रसायन विज्ञान प्रवक्ता राजेंद्र पांडेय द्वारा बच्चों को पानी कैसे बचाएं, और दूसरों की मदद कैसे करें विषय पर बताया गया और बच्चों के बीच प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विभिन्न बच्चों के द्वारा गणितीय ज्यामितीय आकृतियां बनाई गई।
विज्ञान, एवं गणित विषय पर पहेलियां तैयार की गई।
बच्चों के बीच पहेली प्रतियोगिता आयोजित की गई।
खेल दिवस, सांस्कृतिक दिवस, एवं प्राथमिक स्वास्थ्य के बारे में बच्चों को बताया गया।
साइबर जागरूकता, नशा मुक्ति , पोषण, सहित , कैच the rain विषयों में भी बताया गया।
बच्चों के द्वारा पौध रोपण का कार्य भी विधालय परिसर में किया गया।
पेंटिंग प्रतियोगिता में जिया कार्की , ईशा रावल, आयुष नेगी ने स्थान प्राप्त किया।
श्वेता, साक्षी, खुशी, विनीत रावल, पल्लवी, ईशा, विजय, हिमांशु, नीरज ने प्रतिभाग किया।
गणित मॉडल प्रतियोगिता में अर्पित, अंशिका, प्रतीक ने स्थान प्राप्त किया।
मनजीत, दीपिका, योगिता, सोनम, दीपांशु, प्रिंस, आदित्य सहित बच्चों ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा निबंध, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। और बच्चों को नशा उन्मूलन, डेंगू सहित अनेक जानकारी दी गई।
निबंध प्रतियोगिता में साक्षी, विनीत, दीपांशु ने स्थान प्राप्त किया।
सोनम, हिमांशु ने सराहनीय प्रयास किया।
प्रश्नोत्तरी क्वीज में ईशा रावल, हिमानी बोरा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इन सभी बच्चों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर पुरुष्कृत किया गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य बृज मोहन जोशी, बी सी पाठक, अनिल कुमार, राजेंद्र जोशी, संजय जोशी, लक्ष्मी दत्त भट्ट सहित समस्त अध्यापक , बच्चे उपस्थित रहे।
कार्यक्रमों का संचालन रसायन विज्ञान प्रवक्ता राजेंद्र पांडेय द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में बच्चों को आईसीटी, विभिन्न एजुकेशनल ऐप, यू ट्यूब चैनल, विज्ञान भारती, एनसीईआरटी चैनल,pmevidhya, ज्ञानदीप, स्वयंप्रभा के विषय में भी बताया गया।
इनको अपनी पढ़ाई में कैसे प्रयोग किया जाता है।