पिथौरागढ़। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव द्वारा पुलिस लाईन पिथौरागढ़ स्थित गौरी हॉल सभागार में समस्त थाना/ चौकी/ शाखा प्रभारियों के साथ अपराध गोष्ठी / मासिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 19 कार्मिकों क्रमश:- अपर उ0नि0 स0पु0 कृष्ण सिंह – पुलिस लाईन , मुख्य आरक्षी स0पु0 कमलेश कुमार – पुलिस लाईन, मुख्य आरक्षी संजय सिरौला – पुलिस लाईन, मुख्य आरक्षी प्रताप सिंह – पुलिस लाईन, मुख्य आरक्षी सुनील सिंह – पुलिस लाईन, मुख्य आरक्षी अभिसूचना अरुण सिंह – स्थानीय अभिसूचना उप इकाई झूलाघाट, मुख्य आरक्षी कुबेर सिंह – थाना जाजरदेवल, मुख्य आरक्षी सुरेन्द्र रौतेला – थाना जाजरदेवल, मुख्य आरक्षी विनोद कुमार – थाना कनालीछीना, मु0आ0 (पु0दू0) शिवम कुमार – पुलिस दूरसंचार केन्द्र, आरक्षी नरेन्द्र सिंह रावत – पुलिस लाईन, आरक्षी हेमन्त पटवाल – पुलिस लाईन, आरक्षी संजय मनराल – थाना झूलाघाट, आरक्षी राकेश राणा – थाना कनालीछीना, म0आरक्षी पूजा पाण्डेय – सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सैल, म0आरक्षी तनुजा वर्मा – यातायात पिथौरागढ़, म0 आरक्षी गीता पंवार – साईबर क्राईम सैल, म0आरक्षी सुषमा राणा – महिला सुरक्षा हेल्प लाईन, म0आरक्षी आशा खनका – महिला सुरक्षा हेल्प लाईन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा सभी से भविष्य में भी इसी तरह मेहनत व लगन से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करने की अपेक्षा की गई। 1- गोष्ठी के दौरान समस्त प्रभारियों से उनके अधीन नियुक्त अधिकारी/ कर्मचारियों की व्यक्तिगत व विभागीय समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर उनका उचित निस्तारण किया गया ।02- सभी थाना प्रभारियों को, अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने, अवैध खनन माफिया, अवैध शराब का कारोबार करने वालों/ होटल व ढाबों में अवैध रुप से लोगों को शराब पिलाने व बेचने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये। 03- थानों में लम्बित शिकायती प्रार्थना पत्रों तथा सम्मन/ वारण्ट/ नोटिस का समय से निस्तारण किये जाने, अभियोंगों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये गए।04- नये कानूनों के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई तथा उक्त सम्बन्ध में सभी के सुझाव लिये गए साथ ही आमजन को भी नये कानूनों के सम्बन्ध में जानकारी देकर जागरुक करने के निर्देश दिये गए ।05- मानसून काल के दौरान थाना क्षेत्रों में आ रही समस्याओं एवं उनके समाधान हेतु थाना प्रभारियों द्वारा की गई कार्यवाहियों व आपदा से पूर्व की गई तैयारियों के समबन्ध में सभी से जानकारी ली गई तथा आपदा से निपटने हेतु समय-समय पर मॉक ड्रिल करने के निर्देश दिये गए साथ ही आपदा पीड़ित लोगों की हर सम्भव मदद करने हेतु निर्देशित किया गया ।06- बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रत्येक बाहरी व्यक्ति, फड़-फेरी, रेड़ी/ठेले लगाने वालों एवं किरायेदारों के शत प्रतिशत सत्यापन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।07- लम्बित विवेचनाओं की थानावार समीक्षा की गई एवं विवेचनाओं का साक्ष्य के आधार पर निस्तारण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा थानों के मालखानों का भौतिक सत्यापन कर मालों का उचित रख रखाव करने हेतु निर्देशित किया गया।08- विभिन्न मेले, त्यौहारों, धरना प्रदर्शन, जुलूस प्रदर्शन आदि के सम्बन्ध में पूर्व से ही पूर्ण जानकारी करते हुए सभी समुदायों के साथ गोष्ठी आयोजित कर शांति एवं कानून व्यवस्था हेतु आपसी समन्वय बनाने तथा इस दौरान होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने हेतु उचित योजना बनाने हेतु निर्देशित किया गया।09- मा0 मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड के “ड्रग फ्री देवभूमि मिशन- 2025” को साकार करने हेतु अवैध शराब एवं चरस/ स्मैक व अन्य मादक पदार्थों की बिक्री/ तस्करी पर पूर्ण रुप से प्रतिबन्ध लगाने तथा मादक पदार्थों की बिक्री/ तस्करी करने वाले अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए।