पिथौरागढ़,। बैठक में सर्वप्रथम अहमदाबाद व केदार घाटी क्षेत्र में हुयी हवाई दुर्घटनाओं में शोक व्यक्त करते हुये 02 मिनट का मौन रखा गया। यह बैठक समस्त विभागों के जल संरक्षण सम्बन्धी कार्यों में आपस में समन्वय स्थापित करने हेतु आयोजित की गयी। बैठक में मा० मुख्यमंत्री महोदय के महत्वकाक्षी योजना SARRA, जल उत्सव पखवाड़ा/नदी उत्सव आदि के क्रियान्वयन के साथ जल संरक्षण एवं सवर्द्धन से सम्बन्धित उपस्थित समस्त विभागों द्वारा संचालित कार्यों की समीक्षा की गयी है। मा० उपाध्यक्ष महोदय द्वारा SARRA अन्तर्गत निर्मित डी०पी०आर० निर्माण कार्य की प्रगति के सम्बन्ध में कार्यदायी विभागों से वार्ता की व यक्षवती नदी की सिंचाई खण्ड, लघु सिंचाई व वन विभाग की संयुक्त डी०पी०आर० निर्मित कर ससमय प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया। उपाध्यक्ष महोदय द्वारा दिनांक 15.06.2025 को यक्षवती नदी का स्थलीय भ्रमण भी किया गया। बैठक में SARRA द्वारा वर्तमान तक सम्पन्न कार्यों की जानकारी पी०पी०टी० के माध्यम से दी गयी व निर्मित 05 डी०पी०आर० का प्रस्तुतीकरण किया गया। सम्बन्धित विभागों को यह भी निर्देशित किया गया कि डी०पी०आर० निर्माण की लागत हेतु विभागीय अंश (50 प्रतिशत) प्राप्त करने में जो भी समस्या उत्पन्न हो रही है, उसका तत्काल निराकरण करना सुनिश्चित करें। उपाध्यक्ष महोदय द्वारा वी०सी० के माध्यम से समस्त विकासखण्ड अधिकारियों से उनके स्तर पर कराये जा रहें विभिन्न विभागों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में जल संरक्षण व सवर्द्धन हेतु जागरूकता अभियान भी चलाने हेतु निर्देशित किया गया। उद्यान विभाग को एकीकृत बागवानी का प्रस्ताव तैयार कर वृहद स्तर पर उसको क्रियान्वित करने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि संचालित की जा रही समस्त योजनाओं की जानकारी जनप्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराये। बैठक में उक्त के अतिरिक्त लघु सिंचाई, मत्स्य पालन विभाग, जल संस्थान, मुख्य शिक्षा अधिकारी, सिंचाई खण्ड, वन विभाग व जलागम आदि के कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, पिथौरागढ़ द्वारा नदीयों के जीर्णोद्धार हेतु वर्तमान तक किये गये कार्यों के बारे में जानकारी दी गयी। बैठक में मुख्य विकास विकास अधिकारी डॉ दीपक सैनी, प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष सिंह, जिला विकास अधिकारी रामा गोस्वामी, उप परियोजना निदेशक, जलागम, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई, अधिशासी अभियंता सिंचाई खण्ड, मुख्य शिक्षा अधिकारी व समस्त विभागों के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।