
पिथौरागढ़ । 5 कुमाऊं रेजिमेंट के सेवानिवृत्त सूबेदार कुंदन सिंह शाही साहब का बीती रात्रि 69 वर्ष की आयु में अपने पैतृक स्थान मल्ला भैंसकोट डीडीहाट में निधन हो गया। कुंदन साहब द्वारा जहां अपने सेवा काल में बेहतरीन सैन्य सेवा दी गई वहीं कारगिल जैसे महत्वपूर्ण युद्ध पर भाग लेते हुए दुश्मन को पीछे हटने पर मजबूर किया। 1975 से सेना की 5 कुमाऊं रेजीमेंट पर अपने 28 वर्ष के सैन्य सेवा काल में दिवंगत कुंदन साहब द्वारा जम्मू कश्मीर, असम, राजस्थान नागालैंड जैसे दुर्गम क्षेत्रों पर सैन्य सेवा दी गई तथा सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक गतिविधियों में भी लगातार सक्रिय रहे। आज पूर्व सैनिक संगठन द्वारा उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत पूर्व सैनिक की अंतिम यात्रा पर सैन्य सम्मान के साथ विदा किया गया , संगठन के क्षेत्र संयोजक कैप्टन शेर सिंह शाही साहब तथा सदस्यों के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तथा पुष्प चक्र अर्पित करते हुए अंतिम यात्रा निकाली गई। पूर्व सैनिक संगठन द्वारा दिवंगत सैनिक के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए, परिवार को हर संभव सहायता की बात को कहा गया है। आज श्रद्धांजलि कार्यक्रम पर नायब सूबेदार कुंदन सिंह शाही,अर्जुन सिंह शाही, पंकज सिंह शाही,खड़क सिंह राठौर,धन सिंह मेहता ,प्रेम सिंह मेहता सहित अन्य पूर्व सैनिक तथा आम जनमानस उपस्थित रहे।


