पिथौरागढ़। SSB में तैनात पिथौरागढ़ निवासी आरक्षी खगेन्द्र राम का निधन हो गया है। वह SSB के केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र सपड़ी (हिमाचल प्रदेश) में कार्यरत थे।
अंतिम संस्कार में त्रिभुवन प्रसाद, उप कमांडेंट के नेतृत्व में 55वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पिथौरागढ़ की एक टुकड़ी द्वारा परिवार को सांत्वना अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने में सहयोग दिया गया साथ ही वाहिनी की सम्मान गार्ड द्वारा शहीद बलकर्मी को अंतिम सम्मान दिया गया।
आरक्षी खगेन्द्र राम एक कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित और समर्पित बलकर्मी थे। अपने सेवा काल के दौरान उन्होंने निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन की गरिमा एवं प्रतिष्ठा को सदैव ऊँचा रखा। उनके असमय निधन से सशस्त्र सीमा बल को अपूरणीय क्षति पहुँची है। अंतिम यात्रा के दौरान उनके सहकर्मियों, अधिकारियों एवं ग्रामवासियों ने नम आँखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके राष्ट्रप्रेम और सेवाभाव को नमन किया। राष्ट्र एवं बल उनके योगदान को सदैव कृतज्ञता के साथ स्मरण रखेगा।
