पिथौरागढ़। दिनॉक 26 से 29 दिसम्बर, 2025 आयोजित 08 वीं राज्य स्तरीय जूनियर बॉक्सिग चैम्पियशिप 2025 में आवासीय बालिका बॉक्सिग छात्रावास सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम, पिथौरागढ़ की बालिकाओं ने चैम्पियनशिप अपने नाम कर जिले का नाम राज्य स्तर पर गौरवान्वित किया।

प्रतियोगिता में माया, गोदावरी, दिया, रिया टोलिया, रिया जोशी ने स्वर्ण पदक एवं अनुष्का तथा अंशिका ने रजत पदक तथा दीपिका, अलिशा, भूमि, सलौनी एवं कृष्णा ने कॉस्य पदक अर्जित किया। बालिकायें छात्रावास के प्रशिक्षक कै. देवी चंद एवं सुनीता मेहता से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। जिला क्रीड़ाधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता छात्रावास की 14 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें से 12 बालिकाओं ने पदक अर्जित किया। प्रतियोगिता में छात्रावास की बालिका को अनुष्का आर्या को बेस्ट चैलेंजर बॉक्सर का अवार्ड दिया गया।

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के बॉक्सरों के प्रतियोगिता में उत्त्कृष्ट प्रदर्शन करने पर जिला बॉक्सिग संघ, पिथौरागढ़ के अध्यक्ष श्री कमल पुनेड़ा, सचिव श्री अजय राठौर एवं कोषाध्यक्ष बहादुर सिंह बोहरा, कै0 देवी चंद, भारतीय महिला टीम के पूर्व प्रशिक्षक भाष्कर भट्ट, जर्नादन सिंह वल्दिया, राजेन्द्र सिंह जेठी, प्रकाश जंग थापा, सुरेन्द्र सिंह, राजेन्द्र भाटिया, संजय साही, मान सिंह, पुष्कर सिंह, चंचल सिंह, कमला बिष्ट, विनीता नेगी, निखिल महर, सुनीता मेहता, दीपांक वर्मा, जगत सिंह महरा, गौरव चन्द्र जोशी, पंकज भट्ट, गणेश सिंह, धमेन्द्र बोहरा, हेम उपाध्याय, जोगेन्दर बोहरा एवं महिमा विश्वकर्मा आदि जनपद के समस्त खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त कर खिलाड़ियों को शुभकामनायें दी हैं।