जनपद पिथौरागढ़ पुलिस कानून व्यवस्था के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं के निर्वहन में भी निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रही है।इसी क्रम में सोमवार को यातायात ड्यूटी पर तैनात *अपर उपनिरीक्षक श्री कैलाश सिंह एवं कांस्टेबल श्री जितेन्द्र कुमार* को देव सिंह पार्किंग से धर्मशाला लाइन रोड के मध्य ड्यूटी के दौरान एक सोने का आभूषण (मंगलसूत्र) प्राप्त हुआ। पुलिस कर्मियों द्वारा तत्काल जिम्मेदारी का परिचय देते हुए उक्त आभूषण को सुरक्षित रूप से पुलिस कार्यालय में जमा कराया गया।*पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव* के निर्देशानुसार सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। सूचना के आधार पर एक महिला पुलिस कार्यालय पहुंची और अपना मंगलसूत्र खोने की जानकारी दी। महिला द्वारा बताए गए पहचान चिन्हों के आधार पर आवश्यक सत्यापन किया गया।समस्त आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा उक्त मंगलसूत्र विधिवत महिला के सुपुर्द किया गया।मंगलसूत्र वापस पाकर महिला एवं उसके परिजनों ने पिथौरागढ़ पुलिस की ईमानदारी एवं तत्परता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।*मीडिया सैल**पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पिथौरागढ़*

