देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने कहा है कि कांग्रेस की हल्द्वानी में आयोजित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा में भीड़ न जुटने से कांग्रेसी परेशान हैं। कहा कि नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष जैसे पदों पर बैठे नेता भी कानून हाथ में लेकर तोडफोड पर उतारू हैं।
भाजपा प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि कांग्रेस ने रैली में आ रही गाड़ियों को रोकने का झूठा आरोप लगाकर न केवल प्रदेश के मुख्यमंत्री की छवि खराब करने की कोशिश की बल्कि प्रशासन के कामों में भी बाधा पहुंचाने का काम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को पहले ही भीड़ न जुटने का आभास था इसलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने से पहले ही एक बड़ा नाटक किया। उत्तराखंड की जनता कांग्रेस की असलियत समझती है।
