पिथौरागढ़।
 
ऑपरेशन प्रहार के तहत पिथौरागढ़ पुलिस की लगातार कार्रवाई
 

 
थाना जाजरदेवल पुलिस द्वारा ड्रिंक एण्ड ड्राइव में एक चालक गिरफ्तार

जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत सघन चेकिंग एवं प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में विगत दिवस जनपद पुलिस द्वारा निम्न कार्रवाई की गई—
🔹थाना थल पुलिस द्वारा कार्रवाई-
थानाध्यक्ष थल श्री गणेश दत्त भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम अपर उ0नि0 दिनेश शर्मा, हे0 का0 राजेश कुमार, हे0 का0 शंकर देवड़ी, का0 जगदीश मारकूना द्वारा थाना क्षेत्र में देर रात्रि तक सघन चैकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान एक अल्टो कार को रोककर चैक किया जिसमें 8 पेटी अवैध बीयर बरामद हुई । पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन चालक चन्दन सिंह गड़िया निवासी बीथी, पन्याली जिला बागेश्वर को गिरप्तार कर उसके विरूद्ध थाना थल में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । तस्करी में प्रयुक्त कार को भी सीज किया गया ।
 
🔹थानाध्यक्ष जाजरदेवल श्री प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा थाना क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाया। चैकिंग के दौरान उ0नि0 महावीर सिंह डांगी व उनकी टीम द्वारा एक वाहन चालक गौरव सिंह थापा को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया । जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर वाहन सीज किया गया ।