अवैध शराब की गई नष्ट, जुआ एक्ट की धनराशि राजस्व कोष में जमा
माननीय न्यायालय के आदेशों के अनुपालन एवं थानों में लंबित मालों के विधिवत निस्तारण के क्रम में एसएचओ कोतवाली गंगोलीहाट श्री कैलाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान आबकारी अधिनियम से संबंधित 08 मुकदमों में जब्त अवैध शराब को नियमानुसार नष्ट किया गया। वहीं जुआ अधिनियम के एक मुकदमे से संबंधित ₹26,000 की धनराशि राजस्व कोष में जमा कराई गई। इसके अतिरिक्त भादवि के 06 मुकदमों से संबंधित मालों का भी विधिसम्मत निस्तारण किया गया।
सम्पूर्ण प्रक्रिया माननीय न्यायालय द्वारा जारी निर्देशों एवं विधिक प्रावधानों के अनुरूप संपन्न की गई। माल निस्तारण के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा गया।
पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करते हुए थाना परिसरों में मालों के सुव्यवस्थित निस्तारण की कार्रवाई लगातार जारी है, जिससे कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाया जा सके।
