डीडीहाट। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी गुरुवार को डीडीहाट पहुंची। उनका यहां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

रामलीला मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा प्रत्याशी बिशन ‌सिंह चुफाल के पक्ष में मतदान कर छठी बार विधान सभा भेजने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने उत्तराखंड राज्य बनाया है और नरेंद्र मोदी इसे संवारेंगे।

केंद्रीय मंत्री ईरानी ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की धामी सरकारों ने उत्तराखंड का समग्र विकास किया है। आलवेदर सड़क बनने से पहाड़ की यात्रा सुगम हुई है। उन्होंने कहा कि सबसे कम समय में भारत वैक्सीन बनाने वाला देश बना।  उन्होंने बिशन ‌सिंह चुफाल की छठी पारी जिताने में उनका साथ देने की अपील की। इस अवसर पर बिशन सिंह चुफाल, पालिकाध्यक्ष कमला चुफाल, ब्लाक प्रमुख बबीता चुफाल, हरेंद्र चुफाल, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, वरिष्ठ नेता देवी दत्त जोशी, भगवान सिंह देउपा आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।