• मेष– किसी नवीन कार्य को प्रारंभ न करें। कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। परिवार में कलह की संभावना, संतान पक्ष से सुखद समाचार की प्राप्ति, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संभवत छाती में समस्या, कोई निम्न आय का व्यक्ति आपके लिए मददगार साबित होगा।
  • वृषभ– स्वास्थ्य गले संबंधित समस्या हो सकती है, सचेत रहें। छोटे भाइयों में मनमुटाव, कार्य में असफलता, प्रेम प्रसंग में भावात्मक विजय, हाथों का विशेष ध्यान दें। चोट लगने की संभावना।
  • मिथुन– सोच समझ कर बोलें, अन्यथा कलह और परेशानियां हो सकती हैं। कार्य क्षेत्र से शुभ समाचार की प्राप्ति , भावात्मक प्रेम संबंधित कार्यों में रुकावट, किसी अबोध बालक को मीठा खिलाएं।
  • कर्क– समाज पर आप का विशेष प्रभाव रहेगा। पिता से धन की प्राप्ति, जीवन साथी से अनावश्यक बहस ना करें। अचानक पेट संबंधित समस्या का सामना करना पड़ेगा। पानी को किसी चांदी के धातु से स्पर्श करने के बाद पिए लाभ होगा।
  • सिंह– पारिवारिक जीवन में सुख शांति स्त्री लाभ खान-पान में विशेष सतर्कता बरतें। निद्रा संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, किसी मंदिर में सफेद खाने वाली वस्तु का दान करें।
  • कन्या– शिक्षा संबंधित क्षेत्रों से मनोवांछित परिणाम की प्राप्ति, पांव संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साझीदारी से कार्य में लाभ चिकित्सालय में भ्रमण करना पड़ सकता है। छोटी कन्याओं का आशीर्वाद लें।
  • तुला– कार्यस्थल में अड़चनें वह परेशानियों का सामना, लेकिन सरकारी क्षेत्र से धन की प्राप्ति , परिवार में बच्चों की स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों का सामना, मांसपेशियों में दर्द जैसी दिक्कतें संभवत है। हनुमान जी की आराधना करें।
  • वृश्चिक– किसी मंदिर में भ्रमण करने के अवसर प्राप्त होंगे। पिता के स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां, कार्य क्षेत्र में किसी महिला से सहायता प्राप्त ऑनलाइन संबंधित प्रक्रियाओं से धन प्राप्ति के योग, किसी भी कार्य को गुरु तथा ईश्वर कानामलेकर प्रारंभ करें।
  • धनु–  आकस्मिक रुकावट व कार्यों में विघटन मन को नियंत्रित करें। भावात्मक में कोई निष्कर्ष न ले, किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। दैनिक क्रियाकलाप में अतिरिक्त धन लाभ की प्राप्ति।
  • मकर– स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, यूरिन संबंधित दिक्कतों का सामना पारिवारिक परेशानियां धर्म के प्रति आप प्रभावित होंगी, बुजुर्ग महिला का आशीर्वाद लें।
  • कुंभ–  कमर के निचले हिस्से में दर्द, विपरीत लिंग के प्रति आप आकर्षित होंगे, सही समय का इंतजार करेंगे, इस समय आप के पक्ष में नहीं है, गुप्त चोट, दर्द की समस्या, वाहन चलाने में सावधानी बरतें।
  • मीन– प्रेम प्रसंग में लाभ नव युवकों को, संतान पक्ष से परेशानियां, अनावश्यक वाद विवाद की संभावना, ननिहाल से सुखद समाचार और लाभ स्त्री से धन की प्राप्ति, पेट संबंधित समस्याओं से सचेत रहें।