मेष- पार्टनरशिप में किया गया कार्य धन लाभ व पूर्ण सहयोग की प्राप्त‌ि, पति-पत्नी का मनमुटाव और किसी बात को लेकर कहासुनी समाप्त होकर एक सुखद एहसास कीअनुभूती, एकांत व किसी सुनसान जगह समय व्यतीत ना करें। संतान पक्ष से परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
•    वृषभ- आपको घर में समय व्यतीत करते हुए पूर्ण पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी। घर में किसी मेहमान का आगमन संभव है। सप्ताह में आपको वस्त्र या आभूषण की प्राप्त‌ि संभव है। विरासत संबंधित मामलों में  परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
•    मिथुन- घर से बाहर निकलते हैं तो संभवत किसी परेशानी से सामना होगा। मन अशांत रहेगा। घर में किसी सदस्य से आपको धन की प्राप्ति होगी। जीवन साथी से की गई सकारात्मक वार्तालाप आपके रिश्ते को मजबूती प्रदान करेगा।
•    कर्क- मन पूर्णतया अशांत, बेचैनी, परिवार में कलह से बचें, डाइजेशन संबंधित परेशानियां हो सकती हैं खानपान में नियंत्रण रखें। कभी पूर्व में शत्रुता की भावनाओं से ग्रसित व्यक्ति आपके सामने शर्मिंदगी व्यक्त करेगा।
•    सिंह- नवीन वस्त्र की प्राप्ति, धैर्य पूर्वक कार्यों पर पूर्ण विजय प्राप्त‌ि के योग हैं। सप्ताह के मध्य घुटनों में दर्द तथा नसों की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक कलह से बचें,  अन्यथा निद्रा जैसी समस्याओं से ग्रसित होना पड़ सकता है।
•    कन्या- आंखों का विशेष ध्यान दें किसी पुरानी बात को लेकर मन बेचैन रहेगा। किसी अनुज- भ्राता की सहायता से आप सभी समस्याओं से मुक्ति प्राप्त करेंगे। इस सप्ताह आप पेट दर्द व डाइजेशन जैसी समस्याओं का अनुभव करेंगे और कोई छोटी यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा।
•    तुला- दीर्घ अवधि से जिस कार्य काआप अनुशरण कर रहे हैं वह इस सप्ताह पूर्ण रूप से सफल होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। मस्तिष्क व उसके आसपास  चोट लगने जैसी दिक्कतें संभवत, घर के लिए कुछ नवीन वस्तु की खरीददारी करेंगे ।
•    वृश्चिक- रिश्तेदारों से व्यर्थ में ही राग द्वेष की भावनाओं का सामना करना पड़ेगा। धन की हानि फिजूलखर्ची से बचें। सप्ताह के मध्य आपको कोई सुखद समाचार मिलेगा या रुका हुआ कार्य पूर्ण करेंगे। वाणी पर नियंत्रण, खान-पान में परहेज, बुरी संगति से बचें।
•    धनु-किसी सुखद व भौतिक वस्तुओं की प्राप्ति होगी। उपहार में धन की प्राप्ति संभवत है । स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें अन्यथा अनिद्रा संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। किसी समारोह में आपका व्यक्तित्व प्रशंसनीय व सराहनीय योग्य होगा।
•    मकर- नौकरी व इंटरव्यू संबंधित कार्यों हेतु उपयुक्त समय है। यदि पिता कोई सलाह दें तो अनदेखा ना करें। उत्तम भोजन मिष्ठान और धन का आगमन सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आंखों पर विशेष ध्यान दें। मतलबी मित्रों से दूर रहें, धन की बर्बादी हो सकती है।
•    कुंभ-मन बेचैन शारीरिक कष्ट, अंजान भय, कष्टदायक स्थिति में घर से बाहर रहना पड़ सकता है। संतान से मानसिक कष्ट, कार्य क्षेत्र से आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा उन्हें पानी व मिष्ठान प्रदान करें परेशानियों से निजात पाएंगे।
•    मीन- कष्ट कार्यों में रुकावट, असफलता, गुप्त रूप से कोई आपके खिलाफ षड्यंत्र जैसी स्थिति संपन्न करेगा सचेत रहें। इस सप्ताह अचानक कोई घटना घटित होगी मन को नियंत्रण रखें भावनाओं में न बहें, कर्म ना छोड़े, अंततः सभी स्थितियां सामान्य हो जाएंगी।